Sonamarg Avalanche: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, सोनमर्ग में भीषण हिमस्खलन, सैकड़ों घर दबे; रोंगटे खड़े कर देगा Video

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच सोनमर्ग में भीषण हिमस्खलन हुआ है। बर्फीले तूफान से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सफेद तूफान की जद में कई घर और मकान आ गए। हिमस्खलन का रोंगटे खड़े कर देगा Video सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sonamarg Avalanche
सोनमर्ग में भीषण हिमस्खलन | Image: X/Republic

पहाड़ों में एक बार फिर कुदरत का कहर का देखने को मिला है। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच सोनमर्ग में भीषण हिमस्खलन हुआ है। गांदरबल जिले में सोनमर्ग के सरबल इलाके में मंगलवार रात भीषण हिमस्खलन की घटना हुई। बर्फीले तूफान से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सफेद तूफान की चपेट में कई घर और मकान आ गए। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। जिसमें इमारतों के ऊपर से बर्फिला तूफान गुजरता देखा जा सकता है।

सेंट्रल कश्मीर के सोनमर्ग में एक मंगलवार देर रात जबरदस्त हिमस्खलन(Avalanche) हुआ, जो पहाड़ से नीचे आया और अपने रास्ते में आने वाली इमारतों और ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद हुई। अब यह रोगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनमर्ग में भीषण हिमस्खलन का भयावह Video

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ की चोटी से बर्फ का विशाल सैलाब कुछ ही सेकंडों में नीचे की ओर बढ़ता है और आसपास के होटलों व घरों को सफेद धुंध में ढक देता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका कांप उठा। ये हिमस्खलन की वीडियो गांदरबल जिले की है।

11 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट

यह हिमस्खलन पिछले दो दिनों से जारी भारी बर्फबारी के बाद हुआ है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने पहले ही सोनमर्ग सहित कश्मीर के कई इलाकों में 'हाई-इंटेंसिटी' या 'हाई-डेंजर' एवलांच की चेतावनी जारी की थी। जम्मू-कश्मीर यूनियन टेरिटरी डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (JKUTDMA) ने 11 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया था, जिसमें गांदरबल भी शामिल था।

Advertisement

CCTV कैमरों में कैद बर्फीले तूफान का वीडियो

इलाके के होटलों और सड़कों पर लगे CCTV कैमरों में कैद वीडियो में बर्फ का अचानक तेजी से आना और पूरे इलाके में फैलना दिख रहा है। स्थानीय टीमों की तेजी से कार्रवाई और पहले से जारी हिमस्खलन के अलर्ट की वजह से किसी भी गंभीर नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव दल तैयार हैं, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

घाटी में कूदरत का कहर

बता दें कि सोनमर्ग और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में पिछले 24 घंटों से मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी का संपर्क मुख्य मार्ग से लगभग टूट गया है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे पर भी बर्फ जमा होने और विजिबिलिटी शून्य होने के चलते सभी 58 उड़ानें (29 आने वाली और 29 जाने वाली) रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे-44 पर काजीगुंड और बनिहाल के पास नवयुग टनल क्षेत्र में बर्फ जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बर्फीले तूफान से भारी तबाही, अब तक 38 लोगों की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड