महंगाई का एक और झटका! 1 जून से बढ़ जाएंगी Maruti Suzuki की कारों की कीमत, 30 हजार रुपये तक होंगी महंगी

Maruti Suzuki Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। 1 जून से मारुति की सभी गाड़ियां 30,000 रुपये तक महंगी हो सकती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
maruti suzuki cars
maruti suzuki cars | Image: maruti suzuki

Maruti Suzuki Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि 1 जून 2026 से उसके सभी मॉडल्स की कीमतों में अधिकतम 30,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। बढ़ती इनपुट कॉस्ट, महंगाई और ऑपरेशनल खर्चों को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। 

कंपनी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से लागत को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही थी, ताकि ग्राहकों पर कम असर पड़े। लेकिन अब बढ़ती लागत के चलते कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी होगी।

एंट्री लेवल से प्रीमियम मॉडल तक असर

मारुति की मौजूदा लाइनअप में एंट्री लेवल S-Presso से लेकर प्रीमियम MPV Invicto तक कई मॉडल शामिल हैं। कंपनी की गाड़ियों की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.49 लाख रुपये से शुरू होकर 28.7 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी।

ऑटो सेक्टर में लगातार बढ़ रही कीमतें

भारतीय ऑटो बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2026 में अपनी SUVs की कीमतों में लगभग 2.5 फीसदी तक बढ़ोतरी की थी। वहीं टाटा मोटर्स ने भी 1 अप्रैल 2026 से अपने यात्री गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत का इजाफा किया था।

Advertisement

GST कट का फायदा लगभग खत्म

पिछले साल छोटे वाहनों पर GST कटौती और कीमतों में कमी के बाद ग्राहकों को राहत मिली थी। उस दौरान मारुति ने Alto K10 और S-Presso जैसे मॉडल्स को सस्ता भी किया था। लेकिन अब बढ़ती लागत के कारण वह राहत धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है।

ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में अन्य कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं, जिससे नई कार खरीदना और महंगा हो सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘सफर के दौरान अलर्ट रहो’, आगजनी की घटनाओं पर रेल मंत्री का आया बयान, कहा- AI, ड्रोन और CCTV से होगी ट्रेनों और यात्रियों की निगरानी
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड