अपडेटेड 2 September 2023 at 12:47 IST
Kajari Teej: कजरी तीज पर सुहागिन महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम
सुहागिन महिलाओं के लिए कजरी तीज का बेहद खास महत्व होता है।
- भारत
- 2 min read

Kajari Teej Par BhoolKar Bhi Na Kare Ye Kaam: रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और जन्माष्टमी के 5 दिन पहले मनाया जाने वाला कजरी तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन भूखी प्यासी रहकर मां पार्वती और शिवजी की आराधना करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस दिन कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरुरी होता है, नहीं तो चलिए जानते हैं वो कौन से काम है जो कजरी तीज के दिन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए, नहीं तो आपको मां पार्वती की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कजरी तीज का क्या है महत्व?
- कजरी तीज व्रत का शुभ मुहूर्त?
- कजरी तीज पर भूलकर भी न करें ये गलती?
कजरी तीज का क्या है महत्व?
तीज का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, पति-पत्नि के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इस व्रत को रखा जाता है। साथ ही ये व्रत महिलाओं के सुहाग की सलामती के लिए भी रखा जाता है, जो इसे और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बनाता है।
कजरी तीज व्रत का शुभ मुहूर्त?
कजरी तीज के दिन पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
पहला- सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक है।
दूसरा- रात को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 45 मिनट से रात को 11 बजकर 12 मिनट तक है।
Advertisement
कजरी तीज पर भूलकर भी न करें ये गलती?
- कजरी तीज के दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए और हरे या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन भूलकर भी काले और सफेद रंग के कपड़े और चूड़ियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- इस दिन महिलाएं गुस्सा करने से बचें। अपने बड़े-बुजुर्गों और पति का सम्मान करें।
- कजरी तीज के दिन पति से झगड़ा न करें और न ही कोई अपशब्द बोलें।
- तीज पर मेहंद का खास महत्व होता है। ऐसे में इस दिन मेंहदी जरूर लगाएं।
- कजरी तीज का व्रत बिना अन्न और जल के किया जाता है। ऐसे में पानी पीने की भूल बिल्कुल न करें।
- इस दिन महिलाएं किसी की निंदा, चुगली और बुराई करने से बचें। ऐसा करने पर आपका व्रत विफल हो सकता है।
- कजरी तीज के दिन गाय की पूजा करना भी बहुत लाभ देता है। इसके लिए आटे की 7 लोइयां बनाकर उन पर घी, गुड़ रखें और गाय को खिला दें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- कजरी तीज सुहाग पर्व है, तीज का व्रत मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। व्रत रख रही हैं तो दोपहर को न सोएं।
यह भी पढ़ें... Kajari Teej Vrat: आपने भी रखा है कजरी तीज का व्रत? तो जरुर पढ़ें ये कथा, दांपत्य जीवन होगा खुशहाल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 September 2023 at 12:47 IST