March Bank Holiday Calendar 2026: मार्च महीने में कुल 18 दिन बैंक रहेगा बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

March Bank Holiday Calendar 2026: मार्च 2026 में बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, मार्च महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में त्योहारों के साथ-साथ वीकेंड भी शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
March Bank Holiday Calendar 2026
March Bank Holiday Calendar 2026 | Image: ANI

March Bank Holiday Calendar 2026: यदि आप मार्च 2026 में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च के महीने में बैंक ग्राहकों को लंबा ब्रेक मिलने वाला है। विभिन्न त्योहारों, दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इसलिए, अपने बैंकिंग कार्यों को समय से निपटाने के लिए छुट्टियों की सूची पहले ही देख लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

मार्च में 5 रविवार और 2 शनिवार की रहेगी छुट्टी

अगर मार्च के महीने में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। मार्च 2026 में छुट्टियों की भरमार है, इसलिए प्लान बनाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें। 
रविवार- 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
शनिवार- 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 28 मार्च (चौथा शनिवार) को भी बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे।

जानें आपके राज्य में बैंक कब बंद रहेगा?

दिनांकदिनत्योहार/अवसरबैंक कहां बंद रहेंगे?
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनउत्तर प्रदेश
3 मार्चमंगलवारहोली/दुलहंडीमहाराष्ट्र, म.प्र., उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, बंगाल, उ.प्र., गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश
4 मार्च बुधवारहोली/याओसांगत्रिपुरा, गुजरात, मिज़ोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल, उ.प्र., दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड,मेघालय
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटमिजोरम
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और कश्मीर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा/उगादीमहाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, ज-क, गोवा, आंध्र प्रदेश
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फितरजम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश
21 मार्चशनिवारईद-उल-फितरपूरे देश में
26 मार्चगुरुवारश्री राम नवमीगुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उ.प्र., पं. बंगाल, झारखंड, हि.प्र.
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमीम.प्र., ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंतीगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, म.प्र., तमिलनाडु, राजस्थान, उ.प्र., पं. बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

यूपी में अब 5 मार्च को खुलेंगे बैंक

आज 1 मार्च को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 2, 3 और 3 मार्च को होलिका दहन और होली की वजह से प्रदेश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। यूपी में अब सीधे गुरुवार, 5 मार्च को बैंक खुलेंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - March Rule Change Today: महंगा हुआ LPG सिलेंडर, बढ़ गया हवाई खर्च; आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड