Mizoram Foundation Day: मिजोरम का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु-अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

मिजोरम की स्थापना को बृहस्पतिवार को 38 साल हो गए। मिजोरम अगस्त 1986 में भारत का 23वां राज्य बना था। 30 जून 1986 को केंद्र और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

Follow : Google News Icon  
President Droupadi Murmu & Amit Shah
President Droupadi Murmu & Amit Shah | Image: ANI, PTI

Mizoram Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

मिजोरम की स्थापना को बृहस्पतिवार को 38 साल हो गए। मिजोरम अगस्त 1986 में भारत का 23वां राज्य बना था। 30 जून 1986 को केंद्र और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। एमएनएफ, दिवंगत लालडेंगा के नेतृत्व वाला एक भूमिगत संगठन था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुर्मू ने कहा कि प्रकृति के आशीर्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश दोनों भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कामना की कि दोनों राज्यों के लोग प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखेंगे।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। प्रकृति मां के आशीर्वाद से धन्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले दोनों राज्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे विश्वास है कि दोनों राज्यों के लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। मैं कामना करती हूं कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के बेहतरीन लोग प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखें।’’

Advertisement

अमित शाह-राजनाथ सिंह ने भी दी लोगों को शुभकामनाएं

मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि मिजोरम के लोगों ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है और वह राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करते हैं।

शाह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मिजोरम के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। समृद्ध विरासत से धन्य मिजोरम के लोगों ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। मैं राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू और पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सहित कई अन्य नेताओं ने भी मिजोरम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी।

इस बीच, राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आइजोल के लामुअल या असम राइफल्स मैदान में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

मिजोरम के पहले राज्य स्थापना दिवस का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 20 फरवरी, 1987 को किया था। यह 1986 के शांति समझौते का नतीजा था, जिसने पूर्वोत्तर राज्य में 20 साल से जारी उग्रवाद को समाप्त कर दिया था। इसके बाद, राष्ट्रपति के मिजोरम (तत्कालीन केंद्र शासित प्रदेश) को पूर्ण राज्य बनाने के लिए एक विधेयक को अपनी मंजूरी देने के साथ 14 अगस्त, 1986 को मिजोरम भारत का 23वां राज्य बन गया।

यह भी पढ़ें: UP Budget: योगी सरकार ने कर दी मौज... 4 एक्सप्रेसवे, फ्री सिलेंडर, स्कूटी-टैबलेट, बेटी की शादी में पैसे, बजट 2025 में 50 ऐलान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड