रॉकेट विक्रम-1 की उड़ान में देरी हुई तो थम गई थी लोगों की सांसें, फिर क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताई अंदर की बात
रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विक्रम-1 रॉकेट के लॉन्चिंग के टाइम के बारे में बताया कि, जब लॉन्च करने में देरी हुई तो क्या हुआ था। उन्होंने अंदर की बात बताई कि उस वक्त चिंता का माहौल था, उसके बाद पीएम मोदी का फोन भी आया। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read

Jitendra Singh on Vikram-1 Launch Delay: रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। समिट में जितेंद्र सिंह ने कल ही लॉन्च हुए 'विक्रम-1' रॉकेट को लेकर बताया कि जब लॉन्च में देरी हुई तो, उस वक्त सभी घबरा गए थे और चिंता में थे। मंत्री जितेंद्र सिंह ने अंदर की बात बताते हुए कहा- 'विक्रम-1' लॉन्च का टाइम 11:30 बजे का था, लेकिन चंद मिनट की देरी ने लोगों की सांसे रोक दी।
विक्रम-1 लॉन्च में देरी हुई तो फोन आने लगे- मंत्री जितेंद्र
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- 'जब 'विक्रम-1' लॉन्च के वक्त सभी टीवी चैनल चला रहे थे कि कुछ ही पल में विक्रम-1 अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा लेकिन टाइम लेट करना पड़ा और 11:30 पर लॉन्च नहीं हो सका तो, सभी लोगों के फोन आने लगे, वो सभी अपनी जगह ठीक थे, सभी को चिंता हो रही थी कि, विक्रम-1 रॉकेट को 11:30 पर लॉन्च क्यों नहीं हुआ? हम कुछ कह नहीं पा रहे थे।'
चंद मिनटों की देरी, फिर 12:05:30 बजे का टाइम रखा
मंत्री जितेंद्र ने आगे बताया कि, 'चंद देरी के बाद विक्रम-1 के लॉन्च का टाइम 12 बजकर 30 मिनट और 30 सेकंड रखा गया। लोग चिंतित हो उठे थे, लगातार फोन आ रहे थे। आखिरकार 12:05:30 टाइम फाइनल हुआ। तो इसके बाद राहत की सांस लेते हुए अगला टाइम बताया गया। उसके बाद सफलतापूर्वक विक्रम-1 की लॉन्चिंग हुई तो, सभी की खुशी का ठिकाना नहीं था।
पीएम मोदी का भी फोन आया- मंत्री जितेंद्र
रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी फोन आया। पीएम मोदी अंतरिक्ष क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं।' मंत्री ने बताया कि छोटी देरी के बाद लॉन्च सफल रहा। मंथन समिट राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का मंच है, जितेंद्र सिंह जैसे नेता की मौजूदगी ने समिट में चार-चांद लगा दिए, विक्रम-1 लॉन्च से जुड़ी अंदर की जानकारी और खुलासे सुन लोग उत्साह से भर गए।