BREAKING: CM सुवेंदु अधिकारी ने IAS मनोज अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी, बनाया मुख्य सचिव, इलेक्शन में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में किया था काम

Manoj Kumar Agarwal: पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल अब सूबे के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manoj Kumar Agarwal West Bengal Chief Secretary
मनोज कुमार अग्रवाल बंगाल के मुख्य सचिव नियुक्त | Image: ddnews

Manoj Kumar Agarwal: पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) रहे मनोज कुमार अग्रवाल को सूबे का मुख्य सचिव नियुक्त  (West Bengal Chief Secretary) किया गया है। मनोज अग्रवाल वेस्ट बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर उन्हीं की निगरानी में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। 

राज्यपाल के आदेश पर हुई नियुक्ति

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया 'मनोज कुमार अग्रवाल (IAS अधिकारी, 1990 बैच) को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) बनाया गया है। इस नियुक्ति से पहले वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  (Chief Electoral Officer) और गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। वो अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे।

कौन हैं मनोज कुमार अग्रवाल?

मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो कई सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बताया जाता है कि अग्रवाल का ही सुझाव था कि इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जाएं (पिछली बार 6-7 चरणों में होते थे)। यह भी कहा जाता है कि बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर उन्हीं की निगरानी में बंगाल में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था।

CM सुवेंदु ने किया विभागों का बंटवारा

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारा हो गया है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास और पंचायत और पशु संसाधन विभाग दिया गया है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य मंत्रालय। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग दिया गया। खुदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और निसिथ प्रमाणिक को खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह विभाग रखा है। 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड