अपडेटेड 28 July 2024 at 12:09 IST
'आप परी सुनकर कन्फ्यूज मत होईएगा', 'मन की बात' में PM मोदी ने क्यों ऐसा कहा? क्या है प्रोजेक्ट PARI
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपनी संस्कृति पर गौरव करते हुए देश आगे बढ़ सकता है। भारत में बहुत सारे प्रयास हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास है 'प्रोजेक्ट परी'।
- भारत
- 2 min read

PM Narendra Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया है। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 112वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने 'परी' शब्द का इस्तेमाल किया। इस शब्द के साथ उन्होंने ये भी कह दिया कि अब आप परी सुनकर कंफ्यूज मत होईएगा। वो इसलिए कि यहां प्रधानमंत्री मोदी 'प्रोजेक्ट परी' की बात कर रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी संस्कृति पर गौरव करते हुए ही कोई देश आगे बढ़ सकता है। भारत में भी इस तरह के बहुत सारे प्रयास हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास है 'प्रोजेक्ट परी'। अब आप परी सुनकर कंफ्यूज मत होईएगा। ये परी स्वर्गीय कल्पना से नहीं जुड़ी, बल्कि धरती को स्वर्ग बना रही है। PARI यानि Public Art of India।
'प्रोजेक्ट परी, कलाकारों को एक मंच पर लाने का माध्यम'
उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट परी, पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का बड़ा माध्यम बन रहा है। आप देखते होंगे, सड़कों के किनारे और दीवारों पर अंडरपास में बहुत ही सुंदर पेंटिंग बनी हुई दिखती हैं। ये पेंटिंग और ये कलाकृतियां यही कलाकार बनाते हैं, जो PARI से जुड़े हैं। इससे जहां हमारे सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बढ़ती है, वहीं हमारे कल्चर को और ज्यादा पॉपुलर बनाने में भी मदद मिलती है।
PM मोदी ने दिया भारत मंडपम का उदाहरण
प्रधानमंत्री मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली के भारत मंडपम को ही लीजिए। यहां देशभर के अद्भुत आर्ट वर्क्स आपको देखने को मिल जाएंगे। दिल्ली में कुछ अंडरपास और फ्लाईओवर पर भी आप ऐसे खूबसूरत पब्लिक आर्ट देख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कला और संस्कृति प्रेमियों से आग्रह करूंगा कि वो भी पब्लिक आर्ट पर और काम करें। ये हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने की सुखद अनुभूति देगा।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 12:09 IST