मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा सीख देगा: पीएम मोदी

Manmohan Singh: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा सीख देगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi's Heartfelt Tribute for Manmohan Singh: 'Huge Loss for Nation'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह | Image: X

Manmohan Singh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

उन्होंने सिंह की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वह देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे।

मोदी ने एक प्रतिष्ठित सांसद के रूप में उनकी सराहना करते हुए कहा कि सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री ने सुधारों के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सिंह का जीवन भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमेशा एक सीख के रूप में काम करेगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभावों और संघर्षों से ऊपर उठकर सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, इतने अंक पहुंच सेंसेक्स-निफ्टी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड