निगमबोध घाट पर हुआ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, कांग्रेस-AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया पूर्व प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप

आर्थिक सुधारों के जनक, राजनीति में सादगी और सौम्यता के प्रतीक बने मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manmohan Singh's last rites took place at Nigambodh Ghat.
Manmohan Singh's last rites took place at Nigambodh Ghat. | Image: AN

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आर्थिक सुधारों के जनक, राजनीति में सादगी और सौम्यता के प्रतीक बने मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। पूरे देश ने नम आंखों से पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी। हमेशा नीली पगड़ी पहनने वाले मनमोहन सिंह का गुरुवार देर शाम निधन हुआ था। वो 92 साल के थे।

दिल्ली के निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह का सिख धर्म के अनुष्ठानों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को चंदन की लकड़ी की चिता पर रखा गया। पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी ने मनमोहन सिंह की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को 21 तोपों की सलामी दी गई। मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि के समय उनकी पत्नी गुरशरण कौर, तीनों बेटियां और कई रिश्तेदार मौजद थे।

राहुल ने केंद्र पर लगाया मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार को लेकर देश की राजधामी में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कराने को उनका अपमान बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था ।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Advertisement

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था। सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज जमीन भी न दे सकी?"   

इसे भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी ने दी मुखाग्नि
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड