कांग्रेस मुख्यालय में होंगे मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन, निकलेगी यात्रा; निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार... अपडेट्स

मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सुबह कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय रखा जाएगा। यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former PM Manmohan Singh passes away
Former PM Manmohan Singh passes away | Image: R Bharat

Manmohan Singh Last Rites: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री और RBI गवर्नर रह चुके डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन होंगे। आज 28 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पहले कांग्रेस मुख्यालय में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा भी निकलेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 92 साल की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

निधन के बाद शुक्रवार को मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर रखा गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। नई दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास निगमबोध घाट पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट से पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा।

कांग्रेस मुख्यालय पर होंगे अंतिम दर्शन

इससे पहले मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सुबह कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय रखा जाएगा। यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो दिल्ली के निगम बोध घाट तक जाएगी।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के चलते दिल्ली में आज यातायत भी प्रभावित हो सकता है। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई। एडवाइजरी में दिल्ली के कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वह कुछ सड़कों पर जाने से बचें और भीड़-सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। ऐसे में दिल्लीवाले आज घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक एडवाइजरी पर जरूर डाल लें।

मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देशभर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान दौरान भारत में उन सभी स्थानों पर जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है वहां तिरंगा आधा झुका रहेगा। राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान आधिकारिक रूप से कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे। अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में स्थित सभी भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh: PM बन गए लेकिन मनमोहन सिंह को कचोटता था मारुति 800 का मोह, BMW पर बैठना पड़ता तो जी भरके निहारते…
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड