अपडेटेड 28 July 2024 at 17:27 IST
मणिपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, UNLF के चार उग्रवादी गिरफ्तार; कई आपराधिक मामलों में थे शामिल
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
- भारत
- 1 min read

Manipur Police: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग इलाके से शुक्रवार को चारों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
बयान में बताया गया कि चारों पर गोलीबारी करने, नागरिकों पर हमला करने सहित अन्य आरोप हैं। पुलिस ने शनिवार को काकचिंग जिले के तेजपुर आईवीआर से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनगांबा) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। बयान में बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 17:26 IST