अपडेटेड 13 August 2024 at 19:51 IST
BREAKING: दिल्ली के जाफराबाद में शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार; इलाके में दहशत
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने चौहान बांगर इलाके मे रिजवान के सर मे गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक रिजवान पर 3 मुकदमें दर्ज थे।
रिजवान की हत्या की जानकारी पुलिस को करीब शाम 4:30 बजे के आसपास मिली। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और आस पास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कर लिया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मृतक रिजवान पर दर्ज थे 3 मुकदमें
घटना के बाद यह भी जानकारी सामने आई है कि रिजवान पर 2018 में हत्या, आर्म्स एक्ट और 2022 में आर्म्स एक्ट के मुकदमा दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
Advertisement
शाहदरा में क्लब के बाहर दो हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की
इससे दिल्ली में शाहदरा के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक क्लब के बाहर दो हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शनिवार रात मोटरसाइकल पर आए और हवा में करीब छह गोलियां चलाईं।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि क्लब के मालिक ने किसी प्रकार की जबरन वसूली या धमकी की शिकायत नहीं की है, लेकिन इस गोलीबारी के पीछे ट्रांस-यमुना क्षेत्र में सक्रिय गिरोहों का हाथ होने का संदेह है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और हमारी टीमें इस पर काम कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: कोलकाता डॉक्टर गैंगरेप केस CBI को सौंपने का HC का आदेश
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 13 August 2024 at 19:51 IST