केरल के वायनाड में जंगली हाथी के संदिग्ध हमले में व्यक्ति की मौत

केरल-तमिलनाडु सीमा पर जंगल से सटे इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध रूप से जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
मौत | Image: Representative image

केरल-तमिलनाडु सीमा पर जंगल से सटे इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध रूप से जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान तमिलनाडु के एक आदिवासी बस्ती निवासी मनु के रूप में हुई है। केरल-तमिलनाडु सीमा पर जंगल से सटे इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध रूप से जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान तमिलनाडु के एक आदिवासी बस्ती निवासी मनु के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मृतक का शव केरल की सीमा में जंगल के पास एक धान के खेत में मिला। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि उसकी मौत जंगली हाथी के हमले में हुई। यह घटना सोमवार शाम को हुई ।स्थानीय लोगों का कहना है कि मनु राशन का सामान खरीदकर दुकान से लौट रहा था, तभी जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। मंगलवार सुबह जंगल की सीमा के पास उसका शव पड़ा मिला।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड