हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो में भारी हंगामा, यूनिवर्सिटी में आपस में भिड़े दो गुट; चाकूबाजी में हिमाचल के युवक की हत्या

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इस दौरान ही दो गुटों के लोगों में किसी बात को लेकर आपस में तकरार हो गई। इस दौरान वहां जमकर चाकू भी चले।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Murder in Punjabi University
Murder in Punjabi University | Image: Republic

Chandigarh News: चंडीगढ़ के पंजाबी यूनिवर्सिटी में हरियाणवी सिंगर के शो में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। यहां दो गुटों के युवकों में भिड़त गए। इस दौरान वहां जमकर चाकू भी चले, जिसमें एक शख्स की मौत की खबर है। हालांकि मौत की पुष्टि होना अभी बाकी है।

यूनिवर्सिटी में शुक्रवार (28 मार्च) को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इस दौरान ही दो गुटों के लोगों में किसी बात को लेकर आपस में तकरार हो गई। विवाद की वजह क्या था, वो अबतक सामने नहीं आई है।

चाकूबाजी की घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार शो देखने आए दोनों गुटों के युवक के बीच बहसबाजी हुई और उसके बाद थोड़ी दूर जाकर एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक कोई पुष्टि नहीं की गई है। मृतक युवक हिमाचल का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पिता हिमाचल के थे लेकिन कई सालों पहले वह होशियारपुर शिफ्ट हो गए थे।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार इस पूरी लड़ाई के दौरान दो और युवक घायल भी हुए हैं। दोनों फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिली पर मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।

सरकार ने क्यों बैन किए सिंगर मासूम शर्मा के कई गाने?

गौरतलब है कि हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पिछले कुछ समय से विवादों में बने हुए हैं। गन कल्चर को बढ़ावा देने की बात कहते हुए हरियाणा की सरकार ने कई गानों पर बैन लगाया है, जिनमें से मासूम शर्मा के भी कुछ गाने शामिल थे। बीते दिनों गुरुग्राम में अपने एक शो के दौरान जब अपना बैन किया गया गाना 'खटोला-2' गाने लगे तो पुलिस ने उनसे जबरन माइक छीन लिया और बीच में ही उनके शो को बंद करा दिया गया था।

Advertisement

विवादों में घिरे होने के बीच मासूम शर्मा ने हाल ही में CM नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थीं। इसके बाद सिंगर ने कहा था कि सरकार को गुमराह किया गया था।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दर्द से कराह रही थी महिला, अस्‍पताल में 2 बार वापस भेजा; देर रात ठेले पर जन्‍म दिए बच्चे की मौत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड