'कोई बेडरूम में बुलाएगा तो आप...', ढोंगी बाबा अशोक खरात केस में ममता कुलकर्णी के बयान से मचा हड़कंप, पीडि़त महिलाओं पर ही उठा दिए सवाल

Mamta Kulkarni Controversial Statement On Ashok Kharat Case: नासिक ढोंगी बाबा अशोक खरात का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में रेप पीड़ितों पर ममता कुलकर्णी ने ऐसा बयान दिया है, जो नया विवाद खड़ा कर रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamta Kulkarni Controversial Statement On Ashok Kharat Case
Mamta Kulkarni Controversial Statement On Ashok Kharat Case | Image: X

Mamta Kulkarni Controversial Statement On Ashok Kharat Case: नासिक में सामने आए कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात से जुड़े यौन शोषण मामले ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस केस में पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी के बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जहां कई लोग उनके बयान को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने रेप पीड़ियों पर क्या कहा है।

क्या है पूरा मामला

अशोक खरात खुद को ज्योतिषी और आध्यात्मिक गुरु बताता था। आरोप है कि वह महिलाओं को ‘शुद्धिकरण’ और दोष दूर करने के बहाने अपने पास बुलाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था। एक कथित प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ममता कुलकर्णी ने महिलाओं पर उठाए सवाल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली है। उन्होंने कहा है कि वह ऐसे पाखंडी लोगों पर भरोसा नहीं करतीं हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित महिलाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके बयान के अनुसार, अगर कोई महिला किसी के पर्सनल कमरे में जाती है, तो उसे पहले ही सतर्क होना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि महिलाओं को बैड और गुड टच की पहचान कराना आना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी गलत हरकत पर तुरंत अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं एक साथ कैसे शिकार हो गईं, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके बयान को ‘विक्टिम शेमिंग’ बताया है। अपने बयान में ममता कुलकर्णी ने यह भी कहा कि किसी को गुरु मानने से पहले उसकी परख जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि सामने वाला सही ज्ञान दे रहा है या नहीं, तभी उस पर विश्वास करना चाहिए।

सोशल मीडिया बढ़ गई बहस

ममता कुलकर्णी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे बयान पीड़ितों को दोषी ठहराने जैसे हैं और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। बता दें कि नासिक पुलिस ने 18 मार्च को अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस मामले में और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं और कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चलने की नहीं हालत, फिर भी घिसटते हुए पहुंचे अपने बच्चे के पास, रुला देगा अनुराग डोभाल का ये VIDEO

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड