हमारी महिलाएं ज्यादा ताकतवर हैं या BJP? SIR पर केंद्र से आर-पार के मूड में CM ममता, महिलाओं को लड़ाई में शामिल होने के लिए ललकारा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले SIR को लेकर आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने महिलाओं को लड़ाई के लिए ललकारते हुए कहा कि अगर आपके नाम हटा दिए जाएं तो क्या आप लड़ने की हिम्मत रख पाएंगी? महिलाओं को लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए और पुरुषों को पीछे से लड़ना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee
Mamata Banerjee | Image: ANI

Mamata Banerjee on SIR: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी बवाल अपने चरम पर है। सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। उनका कहना है कि SIR के नाम पर महिलाओं के अधिकार छीनने और उन्हें डराने की कोशिश हो रही हैं। ममता बनर्जी ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ने को कहा है।

सीएम ममता बनर्जी नादिया के कृष्णानगर में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि BJP पर आरोप लगाए कि वो महिलाओं के अधिकारों को छीनना और उन्हें डराना चाहती है। उन्होंने महिलाओं से यह दिखाने का भी आग्रह किया कि वो BJP से 'ज्यादा शक्तिशाली' हैं।

महिलाओं को लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए- ममता

सभा में सीएम ममता नब्रीज ने कहा, “SIR के जरिए वे (BJP) महिलाओं के अधिकार छीनना चाहते हैं। चुनाव के दौरान वे केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके महिलाओं को डराना चाहते हैं। अगर आपके नाम हटा दिए जाएं तो क्या आप लड़ने की हिम्मत रख पाएंगी? महिलाओं को लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए और पुरुषों को पीछे से लड़ना चाहिए। मैं देखना चाहती हूं कि हमारी महिलाएं ज्यादा शक्तिशाली हैं या भाजपा।”

किसे और क्यों दी चेतावनी? 

इस दौरान उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट पर दबाव डालने' का भी आरोप लगाया और कहा कि अगर मतदाताओं की सूची से जानबूझकर नाम हटाए गए तो वो धरना प्रदर्शन करेंगी। सीएम ममता ने कहा, “मैं यहां वोट मांगने नहीं आई हूं। मैं यहां आप सभी से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का आग्रह करने आई हूं। दिल्ली से BJP अपने लोगों को भेजकर जिला मजिस्ट्रेटों पर दबाव डाल रही है जिससे मतदाता सूची से 15 लाख नाम हटवाए जा सकें। अगर जानबूझकर किसी का नाम हटाया गया तो मैं धरना प्रदर्शन करूंगी। मैं आप सभी से भी ऐसा ही करने का आग्रह करती हूं।"

Advertisement

‘भाजपा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी’

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने BJP पर जिला और चुनाव अधिकारियों को डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि जिन लोगों ने (SIR प्रक्रिया के दौरान) अपने दादा-दादी के नाम जमा किए थे, उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। उनके नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। हर डीएम पर एक BJP नेता की निगरानी रहेगी। आप खुद को क्या समझते हैं? आप DM, बीडीओ और बीएलओ को कैसे डरा सकते हैं? सभी एजेंसियां ​​BJP के इशारे पर काम कर रही हैं, यह समझे बिना कि BJP हमेशा सत्ता में नहीं रहेगी। आपको 2029 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है, भाजपा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से चल रही है। चुनाव आयोग ने आज, 11 दिसंबर को देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में SIR की समयसीमा को आगे बढ़ाया। इसमें यूपी, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान एंड निकोबार शामिल हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पुतिन के भारत दौरे के बाद PM मोदी को दनादन आ रहे फोन, पहले नेतन्याहू तो अब डोनाल्ड ट्रंप से हुई बात, पीएम ने बताया क्या हुई चर्चा
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड