अपडेटेड 27 February 2025 at 14:46 IST

ममता बनर्जी ने 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में 215 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 294 में से 215 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा और कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दमदार प्रदर्शन की वजह से भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी। भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सी

Follow : Google News Icon  
Mamta Banerjee
ममता बनर्जी | Image: PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 294 में से 215 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा और कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दमदार प्रदर्शन की वजह से भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी। भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीट जीत थीं।

बनर्जी ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'हम अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की संख्या में और गिरावट आए।' भाजपा पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी प्रमुख ने पिछले चुनाव में लगाए गए भगवा पार्टी के नारों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, '2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने '200 पार' कहा था, लेकिन हार गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने '400 पार' का दावा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए। अभिषेक (बनर्जी) ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन आपको इससे भी बड़ी जीत सुनिश्चित करनी होगी। इस बार भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त करानी होगी।'

ममता बनर्जी की बात का समर्थन करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'बंगाल के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई शुरू हो गई है। हमें टीएमसी की जीत सुनिश्चित करनी है और ममता बनर्जी को लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है। हमारा लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना है।'

Advertisement

सत्तारूढ़ टीएमसी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 213 सीट जीतकर आसानी से बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा ने 77 सीट पर जीत हासिल की थी। 2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, टीएमसी अपने जनाधार को मजबूत बनाने और राज्य में भाजपा की चुनौती का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 14:46 IST