केरल में PM मोदी ने बजाया ड्रम तो अब ममता ने बंगाल में किया Folk Dance... चुनाव से पहले दिलचस्प बना सियासी मंच, देखिए VIDEO

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली के दौरान पारंपरिक नृत्य किया। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Follow : Google News Icon  
PM Modi Mamata Banerjee
PM Modi Mamata Banerjee | Image: ANI

Mamata Banerjee: विधानसभा की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल जनसभा और रैलियों के जरिये मतदाताओं को साधने में जुटे हुए हैं। चुनाव से पहले सियासी मंच पर अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पीएम मोदी ने ड्रम बजाया, तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने राय पारंपरिक डांस किया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ में एक जनसभा के दौरान केरल के मशहूर ढोल 'चेंडा' पर हाथ आजमाया। वहीं ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के रायपुर में पारंपरिक नृत्य किया। जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं मुख्यमंत्री ने चुनावी रैली के दौरान न सिर्फ पारंपरिक साड़ी पहनी, बल्कि लोक नृत्य में हिस्सा भी लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

ममता बनर्जी ने किया पारंपरिक डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्टेज पर मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने बंगाल की पारंपरिक साड़ी लपेटी और लोक नर्तकों के साथ डांस किया। उन्होंने अपने अगल-बगल मौजूद महिलाओं का हाथ थामा और धुन पर थिरकने लगीं। उन्होंने लोक नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान उनके चेहरे पर एक मुस्कान खिली रही। राज्य की सीएम का यह अंदाज देख जनसभा जोर-जोर से हूटिंग करने लगी।

बीजेपी पर जमकर बरसीं मुख्यमंत्री

इससे पहले पुरुलिया में एक जनसभा के दौरान ममता बनर्जी बीजेपी पर जमकर बरसी थीं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दंगे भड़काकर सत्ता में आती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां आदिवासी और महिलाएं अत्याचार का शिकार हुई हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि कुछ बीजेपी शासित राज्य ऐसे भी हैं जहां नॉन वेज पर रोक लगाने का काम किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने अपने संबोधन में वोटर लिस्ट को लेकर कहा कि करीब 1 करोड़ 20 लाख मतदाताओं के नाम चुपचाप हटा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन लोगों की मदद के लिए कैंप लगाएगी, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कब?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कई मायनों में अहम होने जा रहा है। इस बार राज्य में एसआईआर के बाद यह पहला चुनाव है। सूबे में चुनाव दो चरणों में होंगे। 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मेरी जान को खतरा है...', बंगाल वोटिंग से पहले डरी-सहमीं क्यों नजर आईं ममता बनर्जी? कहा- पिछले चुनाव में मेरे साथ…

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड