ममता बनर्जी सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने में विफल: भाजपा नेता अमित मालवीय

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत सरकार पर महिलाओं के खिलाफ हमलों और अत्याचारों को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Malviya
Amit Malviya | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत सरकार पर महिलाओं के खिलाफ हमलों और अत्याचारों को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने संदेशखालि और आरजी कर अस्पताल की घटनाओं का उदाहरण दिया। पत्रकारों ने जब उनसे राज्य सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में महिलाओं के लिए अपनी प्रमुख 'लक्ष्मीर भंडार' वित्तीय सहायता योजना के तहत मासिक राशि में वृद्धि नहीं करने के बारे में पूछा तो भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने सीधा जवाब नहीं दिया।

उन्होंने अपना हमला तृणमूल सरकार के इस दावे के बीच विरोधाभास पर केंद्रित किया कि वह ऐसी परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं के हितों का समर्थन करती है, जबकि वह राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को सहायता और बढ़ावा देती है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में मालवीय ने कहा, 'जबकि मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए अपनी सरकार की मासिक सहायता के बारे में सार्वजनिक रूप से शेखी बघारती हैं और उनके कल्याण के लिए चिंतित होने का दावा करती हैं, लेकिन जब संदेशखालि में यौन शोषण जैसी भयावह घटनाएं प्रकाश में आती हैं, तो वह दूसरी ओर देखती हैं। इसके बजाय वह और उनकी पार्टी शाहजहां शेख जैसे अपराधियों को बचाने में जुट गईं।'

Advertisement

आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना का जिक्र करते हुए मालवीय ने मुख्यमंत्री पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने कहा, ‘ऐसे जघन्य अपराध ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है, इसके बावजूद महिला मुख्यमंत्री जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश करती हैं।’ भ्रष्टाचार के आरोपों में तृणमूल नेताओं और मंत्रियों की गिरफ्तारी पर मालवीय ने कहा, ‘सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गिरोह और माफिया का हिस्सा बन रहे हैं व आम आदमी उनकी धमकियों से त्रस्त है।’

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड