ममता बनर्जी को झटके पे झटका, पूर्व CM की बेहद करीबी और TMC की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्या ने अब दिया इस्तीफा

West Bengal News: चंद्रिमा भट्टाचार्य की गिनती ममता के करीबियों में होती थी। ऐसे में उनके इस्तीफा TMC सुप्रीमो के लिए बड़ा बहुत बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
chandrima bhattacharya resigns
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा | Image: X

Chandrima Bhattacharya resigns: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। चंद्रिमा की गिनती ममता के करीबियों में होती थी। ऐसे में उनके इस्तीफा TMC सुप्रीमो के लिए बड़ा बहुत बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है। 

चंद्रिमा भट्टाचार्य को हाल ही में बंगाल TMC चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बंगाल चुनाव में करारी हार और पार्टी में मची उथल-पुथल के बीच ममता बनर्जी ने पार्टी की सभी मौजूदा कमेटियों को भंग कर दिया था। इसके बाद संगठन का पुनर्गठन किया था। तब 3 जून को चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सुब्रत बख्शी की जगह TMC की राज्य अध्यक्ष का पद संभाला था। 

ममता बनर्जी को लिखा पत्र

चंद्रिमा ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह न केवल प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ रही हैं, बल्कि पार्टी और उससे जुड़े सभी अन्य दायित्वों से भी खुद को अलग कर दिया है।

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पत्र के जरिए साफ किया कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस व इससे जुड़े संगठनों के सभी बैंक खातों पर हस्ताक्षर करने की अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी है। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग के सामने पार्टी की अधिकृत प्रतिनिधि की भूमिका से भी अलग होने की घोषणा कर दी है।

Advertisement

कम नहीं हो रही ममता की मुश्किलें

गौरतलब है कि TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब से तृणमूल कांग्रेस को बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा, तब से पार्टी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। एक तरफ तो 15 सालों से बंगाल की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई। इसके बाद TMC के विधायकों और सांसदों ने पार्टी से बगावत कर उन्हें बड़ी चोट दी।

अब पार्टी ऑफिस पर कब्जे की जंग

अब पार्टी दफ्तर पर कब्जे को लेकर भी रार मची है। शुक्रवार (3 जुलाई) को कोलकाता के मेट्रोपालिटन स्थित तृणमूल के मुख्य कार्यालय पर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने अपना अधिकार जमा लिया। उन्होंने ऑफिस से बाहर निकलकर गेट पर ताला लटका दिया। बागी नेताओं का कहना है कि असली टीएमसी वही हैं, इसलिए पार्टी का ऑफिस भी उनका है। ममता बनर्जी गुट ने पार्टी कार्यालय पर कथित जबरन कब्जे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नो पॉकेट' ड्रेस कोड लागू, काउंटिंग के नियमों में भी कई बदलाव... चढ़ावा चोरी की जांच के बीच राम मंदिर में बदल गए कई नियम

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड