Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और घायल ने तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा हुआ 23

Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर अग्निकांड घटना मामले में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 23 हो गई है। कुछ दिन ही पहले ही इलाज के दौरान एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Malviya Nagar Fire Update
मालवीय नगर अग्निकांड में एक और घायल ने तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा हुआ 23 | Image: Republic

Malviya Nagar Fire: दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर एक और दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। वहीं, कुछ दिन ही पहले ही इलाज के दौरान एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी।

हादसे में 21 लोगों की हुई थी मौत

बता दें, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के 'फ्लोरिश स्टे' होटल (गैस्ट हाउस) में 3 जून को सुबह इमारत के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां में आग लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते पूरी पांच मंजिला इमारत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस भयानक हादसे के दौरान कई लोग होटल में मौजूद थे। इस दर्दनाक घटना में 12 विदेशी समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस भयानक घटना के बाद पूरा देश सहम गया था। वहीं, इस घटना के बाद पीएम मोदी से लेकर सीएम रेखा गुप्ता तक ने शोक जताया था।

इलाज के दौरान 2 लोगों ने जान गंवाई

इस घटना में 21 लोगों के जान गंवाई, उसके कुछ दिन बाद ही खबर आई कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, आज खबर आई है कि एक और घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अब इस दर्दनाक घटना में मरने वालों की कुल संख्या 23 हो गई है। 

होटल मालिक पुलिस की गिरफ्त में

मालवीय नगर अग्निकांड की शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल मालिक लवकेश बजाज बिना फायर एनओसी (NOC) और तय मानक से अधिक कमरे गैर-कानूनी तरीके से संचालित कर रहा था। जांच में पाया गया कि 6 कमरों के संचालन की इजाजत थी, लेकिन यहां अवैध रूप से 25 से ज्यादा कमरे चलाए जा रहे थे। फिलहाल, मुख्य आरोपी लवकेश बजाज और अन्य दो आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड