मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल, बोले मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में आर्थिक असमानता इतनी भयावह स्तर पर है कि अरबपति, खरबपति बन चुके हैं और गरीब, कंगाल हो रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल: खरगे
मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल, बोले मल्लिकार्जुन खरगे | Image: social media

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में आर्थिक असमानता इतनी भयावह स्तर पर है कि अरबपति, खरबपति बन चुके हैं और गरीब, कंगाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के बीच सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ का ढिंढोरा पीटती फिर रही है।’’

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया…

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 78 वर्षों से किसी सरकार ने आम जनता को आर्थिक रूप से इतना कमज़ोर नहीं किया, जितना मोदी सरकार ने किया है। आर्थिक असामनता भयावह स्तर पर है। अरबपति, खरबपति बन चुके हैं, (और) गरीब, कंगाल हो रहे हैं। ब्रिटिश-राज के दौरान 1820 में मध्यम वर्ग की आमदनी की जो स्थिति थी, वही (स्थिति) आज हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के आंकड़े बताते हैं कि भले ही वह कोई उन्नत डिग्री वाला व्यक्ति हो या कोई कुशल नौकरी कर रहा हो, फिर भी उसे दुनिया में सातवीं सबसे कम मजदूरी दी जाती है। खरगे ने दावा किया कि मजदूरी वृद्धि दर 2006 में 9.3 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 0.1 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कर की मार, महंगाई और आर्थिक कुप्रबंधन से मध्यम वर्ग, ग़रीब और उपेक्षित वर्ग सिमट रहा है तथा मोदी सरकार ‘‘सबका-साथ, सबका विकास’’ का ढिंढोरा पीटती फिर रही है।’’

ये भी पढ़ें - PM मोदी के समर्थन में उतरे मौलाना अब्बास, जमकर की तारीफ

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड