अपडेटेड 8 January 2024 at 12:04 IST
भारत के तेवर देख डैमेज कंट्रोल में जुटा मालदीव, PM Modi पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 3 मंत्री सस्पेंड
Maldives: सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में मंत्री मरियम शिउना ने PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
- भारत
- 2 min read

Boycott Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर अभद्र टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना पर एक्शन हो गया है। उन्होंने कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है। यह एक्शन ऐसे समय में लिया गया जब भारत में सोशल मीडिया पर मालदीव के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा था। दरअसल हाल ही में पीएम मोदी लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसको लेकर मालदीव के नेताओं मालदीव और लक्षद्वीप में पर्यटन की तुलना की और पीएम मोदी का मजाक उड़ाया।
शिउना के अलावा दो और पर भी एक्शन
सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में मंत्री मरियम शिउना ने PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, नेता जाहिद रमीज लिखा था कि भारत सर्विस देने के क्षेत्र में हमसे कम्पीट नहीं कर सकता। बता दें कि मरियम यूथ एम्पावरमेंट, इन्फॉर्मेशन एंड आर्ट की डिप्टी मिनिस्टर हैं। हालांकि अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी है कि मरियम शिउना के अलावा दो अन्य नेताओं माल्शा और हसन जिहान को भी सस्पेंड किया गया है।
मालदीव सरकार ने दी सफाई
इतना ही नहीं मालदीव को लेकर भारत में बढ़ता विरोध देख मालदीव सरकार के हाथ-पांव फूल गए। लोग अपनी मालदीव यात्रा को रद्द करने लगे। होटल में हुई बुकिंग को कैंसिल करने लगे। ऐसे में आनन-फानन में मालदीव सरकार ने सफाई लेकर सामने आ गई। मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा कि इस तरह के बयान उसका प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। साथ में यह भी कहा कि ऐसे लोगों पर एक्शन लिया जाएगा।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट किया, "मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।"
Advertisement
मालदीव की सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) की मंत्री मरियम शिउना माल्शा, हसन जिहान और नेता जाहिद रमीज ने PM मोदी समेत भारतीयों का मजाक उड़ाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड होने लगा। लोग आक्रोश में मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि मालदीव जाने से पहले अपना सम्मान मायने रखता है।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव को लगी मिर्ची, सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड करने लगा ये कैंपेन
Advertisement
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 7 January 2024 at 18:59 IST