अपडेटेड 16 December 2024 at 14:51 IST

Odisha: ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा, 60 यात्रियों वाली बस बिजली के खंभे से टकराई, 10 घायल

ओडिशा के खुर्दा जिले में सोमवार को एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह घटना सुबह बाघमरी के पास की है। बारगढ़ से भुवनेश्वर जा रही बस में 60 यात्री सवार थे।

Follow : Google News Icon  
Major road accident in Odisha, bus with 60 passengers collides with electric pole
Major road accident in Odisha, bus with 60 passengers collides with electric pole | Image: Representational image (Unsplash)

ओडिशा के खुर्दा से दुखद खबर सामने आई है।  जिले में सोमवार को एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह बाघमरी के पास की है। बारगढ़ से भुवनेश्वर जा रही बस में 60 यात्री सवार थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को खुर्दा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि संभवत: चालक को झपकी आने या कोहरे के कारण उसे बिजली का खंभा नहीं दिखाई देने के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: ‘आसमान छू सकते हैं पृथ्वी शॉ अगर…’ मुंबई को चैंपियन बनाने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 16 December 2024 at 14:51 IST