Weather Report: कहीं सूरज बरसाएगा आग तो कहीं तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, नॉर्थ से लेकर साउथ तक जानें कैसा रहेगा मौसम
मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव का असर उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक देखने को मिलेगा। प्रभावित होने वाले मुख्य राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। विभाग के अनुसार, इन राज्यों में तेज धूलभरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।
- भारत
- 2 min read

पिछले दो हफ्तों से एक ही जगह थमा हुआ मॉनसून अब धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। अगले 15 घंटों के भीतर कई इलाकों में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम बदल सकता है।
इन 11 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तर भारत-दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर।
पूर्वी व मध्य भारत- बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा।
पश्चिम व दक्षिण भारत- राजस्थान, तमिलनाडु।
दिल्ली-एनसीआर
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। 22 और 23 जून को मौसम मुख्य रूप से स्थिर रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
उत्तर प्रदेश
यूपी में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और मेरठ सहित कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट है। हालांकि, इस तपन के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें राहत दे सकती हैं।
Advertisement
बिहार
पटना, गया, सारण, और चंपारण सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
राजस्थान
अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उदयपुर के सारड़ा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है।दौसा और संगरिया समेत कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।
Advertisement
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर
देहरादून और नैनीताल में बौछारें पड़ेंगी, जबकि 4200 मीटर से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
कुल्लू, शिमला और मंडी में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। चंबा और कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी है।
दक्षिण और पूर्वी भारत का हाल
दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जैसे उत्तरी जिलों में 25 जून तक भारी बारिश का दौर चलेगा। दक्षिण बंगाल में भी बिजली कड़कने के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं।
तमिलनाडु
नीलगिरी, कोयंबटूर और मदुरै सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।