अपडेटेड 29 April 2024 at 16:02 IST
BREAKING: मथुरा प्लास्टिक पाइप गोदाम में भीषण आग के बाद अफरातफरी, आसमान में उठा धुएं का गुबार, VIDEO
मथुरा में प्लास्टिक पाइप के गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे दूर-दूर से नजर आ रही थी।
- भारत
- 2 min read
मथुरा में प्लास्टिक पाइप के गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे दूर-दूर से नजर आ रही थी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
मथुरा थाना जैंत क्षेत्र के गांव जैंत स्थित प्लास्टिक पाइप के गोदाम में सोमवार दोपहर को भीषण आग लग गई। गोदाम में आग लगने का कारणों की जानकारी नहीं मिल पई है। मगर घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे कई किलोमीटर दूर से नजर आ रही थी। काला धुएं का गुब्बार आसमान में छा गया था।
प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग
गोदाम में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। घटना की सूचना पर जैंत पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। खैरियत रही कि अगलगी की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मगर गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने को बाद भी फायर बिग्रेड गाड़ियां काफी देर बात मौके पर पहुंची।
मथुरा SSP शैलेश कुमार पांडे ने बताया, "दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है। अब तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। लोगों को बाहर निकाला गया है। आग पर जल्द से जल्द काबू पाने का प्रयास किया जा
Advertisement
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच सीएम हिमंता का रेन डांस
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 April 2024 at 15:33 IST