भुवनेश्वर में दवा गोदाम में लगी भीषण आग : दमकल अधिकारी

ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एक दवा के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के रुद्रपुर इलाके में सिम्फनी मॉल के पास गोदाम में आग लगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Major fire breaks out at medicine godown in Bhubaneswar
भुवनेश्वर में दवा गोदाम में लगी भीषण आग | Image: Pixabay

ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एक दवा के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के रुद्रपुर इलाके में सिम्फनी मॉल के पास गोदाम में आग लगी।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 8 बजे गोदाम में लगी आग देख दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 

यह भी पढ़ें:Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर उमड़ी भारी भीड़, प्रयागराज आने वाली सभी स्पेशल ट्रेन अगले आदेश तक रद्द, पूरी डिटेल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड