BREAKING: फरीदाबाद में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन पर खुदाई के दौरान भरभराकर गिरी मिट्टी, 2 महिलाओं की मौत; कई दबे
फरीदाबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बैसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से कई मजदूर दब गए हैं।
- भारत
- 2 min read

फरीदाबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बैसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से कई मजदूर दब गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हरियाणा में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब 12.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टेशन के नवीनीकरण का काम चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर काम पर लगे हुए थे। शुक्रवार को बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया। मिट्टी ढहने से कई मजदूर दब गए। इस दौरान दो महिला मजदूरों की मौत की भी खबर आ रही है।
हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत
हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मिट्टी के अंदर दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। घायल मजदूरों को जिला नागरिक अस्पताल लाया जा रहा है। अब तक दो मजदूरों की मौत की जानकारी मिली है, जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बेसमेंट में खुदाई का चल रहा था काम
जानकारी के मुताबिक स्टेशन के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था, अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। मिट्टी के अंदर कई मजदूर दब गए। जेसीबी से खुदाई का काम काम चल रहा था। हादसे के बाद जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।