'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए, ये बहुत ही भद्दी...', स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर

BJP विधायक और सिंगर मैथिली ठाकुर ने स्वरा भास्कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए,पहले उनको पूरी पढ़ाई करनी चाहिए।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
maithili thakur attack on swara bhaskar controversial-remark padmavat-jauhar-scene
स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर | Image: X/ANI

स्वरा भास्कर इन दिनों अपने एक बयान के चलते विवादों में घिर गईं है। हर तरफ उनकी विवादित बयान की आलोचन हो रही है। यहां तक कि उनकी खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया यूजर्स भी स्वरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने भी पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'समझ नहीं है तो लोगों को बोलना भी नहीं चाहिए'।

स्वरा भास्कर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है, किसी एक्टिंग प्रोजेक्ट में भी नजर नहीं आई हैं। मगर सुर्खियों में कैसे बना रहना है, ये उन्हें बखूबी पता है। हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत के 'जौहर' वाले सीन को लेकर ऐसा बयान दिया कि फिर से चर्चा में आ गईं। बयान के वायरल होते ही स्वरा ट्रोल्स से भी घिर गईं। वहीं, इस पर राजनैतिक दलों के नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है।

स्वरा पर बरसी मैथिली ठाकुर

अब BJP विधायक और सिंगर मैथिली ठाकुर ने स्वरा भास्कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी हैं। मैथिली ने कहा,"ये बहुत ही भद्दी बात थी। उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस से ये सारी बातें कही,वो सब बेकार बात थी। मुझे लगता है कि अगर उनको इन सब के बारे में समझ नहीं है तो बोलना भी नहीं चाहिए। या तो पूरी पढ़ाई कर लें, इतिहास जान लें फिर बोलना चाहिए।"

थाने में स्वरा भास्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज 

इससे पहले स्वरा भास्कर के 'जौहर' सीन पर की गई टिप्पणी को लेकर पटना में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बीजेपी नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। उन्होंने अभिनेत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा कि स्वरा भास्कर की टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं।

Advertisement

जानें किस बयान की वजह से ट्रोल हुई स्वरा 

दरअसल, 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुई महिला, जीवन स्वतंत्रता कार्यक्रम के दौरान स्वरा भास्कर ने पद्मावत के जौहर सीन पर बात करते हुए कहा कि इस सीन से रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत मैसेज जा सकता है। उन्होंने कहा था कि अगर वह एक रेप सर्वाइवर होती, तो फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर मुझे डरपोक जैसा महसूस होता कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए सुसाइड नहीं किया। क्या हम अपने सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि वे जीने के लायक नहीं हैं। एक इज्जतदार औरत खुद को मार लेती है, क्या हम यह बताना चाहते हैं कि रेप एक औरत की जिंदगी का अंत है? यह सीन बहुत प्रॉब्लम वाला था।

यह भी पढ़ें: 'सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया', मथुरा में CM योगी का संबोधन

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड