BREAKING: ठाणे में 4 साल की 2 बच्चियों से छेड़छाड़, फूटा लोगों का गुस्सा; बदलापुर में रोकी ट्रेन

महाराष्ट्र का ठाणे में दो मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने मुंबई लोकल ट्रेन को रोक दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Badlapur Protest
Badlapur Protest | Image: Republic

महाराष्ट्र में दो मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने लोकल ट्रेन को रोक दिया। सड़कों पर आगजनी की। ठाणे के बदलापुर में दो 4 साल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसके बाद गुस्साए बदलापुरवासियों ने ट्रेन रोक दी। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने मुंबई जाने वाली ट्रेन के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। साथ ही मामले में स्कूल प्रशासन के आगे नहीं आने से भी बदलापुर के लोग काफी नाराज हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियों के साथ स्कूल में गर्ल्स वॉशरूम में 23 साल के पुरुष सफाई कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में 16 अगस्त की रात को FIR दर्ज की गई है और सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। स्कूल प्रशासन ने मामला दबाने को लेकर परिवार पर दबाव डाला था।

सड़कों पर उतरे बदलापुर के लोग

पुलिस की कार्रवाई पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता को 12 घंटे तक पुलिस स्टेशन में बिठाया मगर मामला दर्ज नहीं किया। लोगों ने सजब विरोध करना शुरू किया तब मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को सैकडों की संख्या में लोग इन बच्चियो के समर्थन में आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे।

सीनियर पुलिस निरीक्षक का ट्रांसफर 

वहीं, हंगामा बढ़ने के बाद यौन उत्पीड़न मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सीनियर पुलिस निरीक्षक का ट्रांसफर कर दिया गया है। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आदेश दिया है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बाद सरकार की ओर से कही गई है। 

Advertisement

देवेंद्र फडणवीस ने SIT के गठन का आदेश दिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में हुई घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर की वरिष्ठ IPS अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में SIT के गठन का आदेश दिया है। ठाणे पुलिस आयुक्त को भी आज मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

बीजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष ने घटना की निंदा की 

बीजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने घटना की निंदा करते हुए कहा, बच्चियों के साथ जो हैवानीयत हुई है वह बहुत ही शर्मनाक और दर्दनाक है। मैं भी एक मां हूं तो परिवार पर क्या बीत रही होगी मैं समझ सकती हूं। जो भी दोषी होंगे छूटेंगे नहीं। सरकार घटना का संज्ञान ले ली है। पुलिस ने दोषी को पकड़ा लिया है। गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'लड़कियों को यौन इच्छा पर...', HC ने बरी किया था आरोपी, SC ने फैसला पलटा
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड