महाराष्ट्र : रायगढ़ में बस और बाईक की टक्कर में दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक निजी बस और दोपहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
दो लोगों की मौत | Image: Representational

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक निजी बस और दोपहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार दोनों व्यक्ति ओंबली गांव के एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

Advertisement

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राहुल श्रीरंग सालुंके और सिद्धेश गणेश सकपाल को पोलादपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी के अनुसार, दोनों मृतकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड