अपडेटेड 11 April 2024 at 14:47 IST

महाराष्ट्र के ठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो अफ्रीकी महिलाएं अरेस्ट, 8 रेस्क्यू

महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है।

Follow : Google News Icon  
Maharashtra Police
महाराष्ट्र पुलिस प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI/ Representational

महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं भी अफ्रीकी हैं।

वरिष्ठ निरीक्षक राजीव शेजवाल ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक घर पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया, ''पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चला रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला मौके से भाग निकली।''

Advertisement

शेजवाल ने कहा, ''आठ अफ्रीकी महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे फिलहाल एक सुधार गृह में हैं। ''

Advertisement

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गईं दोनों अफ्रीकी महिलाओं और उनकी फरार साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (व्यक्ति की तस्करी) और 120बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 11 April 2024 at 14:47 IST