Maharashtra: ठाणे में बारिश के पानी में दौड़ा करंट, 16 साल की लड़की ने तोड़ा दम, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

ठाणे के कादर पैलेस में भारी बारिश के दौरान करंट लगने से एक 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
मुंब्रा के कादर पैलेस में करंट लगने से लड़की की मौत
मुंब्रा के कादर पैलेस में करंट लगने से लड़की की मौत | Image: Republic / ai

Maharashtra Rain Incident: ठाणे के मुंब्रा इलाके में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया, कादर पैलेस के यास्मीन इलाके में रहने वाली 16  साल की आलिया चांदीवाला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि आलिया किसी जरूरी काम से बिल्डिंग से बाहर निकल रही थीं। बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया था। जैसे ही आलिया एक पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंची तो उसे करंट लग गया। 

कैसे हुआ हादसा?

पानी के भरे गड्ढे में कदम रखते ही आलिया के पूरे शरीर में जोरदार करंट लगा, चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका आलिया चांदीवाला की उम्र करीब 16 साल थी, जो कादर पैलेस में रहती थी। दुखद घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग हैरान और परेशान थे। पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय नगर पार्षद शोएब डोंगरे भी तुरंत पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया और परिवार को सांत्वना दी। 

मानसून के दौरान सतर्क रहने की जरूरत

पुलिस ने आलिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। नगर पार्षद शोएब डोंगरे ने खुद इसकी पुष्टि की है कि घटना के तुरंत बाद सभी जरूरी कदम उठाए गए। मुंब्रा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में मानसून के दौरान पानी जमा होना आम समस्या है, इस तरह सिर्फ पानी के गड्ढे में पैर रखने जैसी छोटी सी लापरवाही भी मौत का कारण बन सकती है ये सुनकर हर कोई हैरान है।  

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारी तय करेगी। आलिया का परिवार शोक में है और इलाके के लोग भी इस हादसे से दुखी हैं। ऐसी घटनाएं याद दिलाती हैं कि बारिश के मौसम में पानी भरने वाले इलाकों में सतर्क रहना जरूरी है। बिजली के खतरों से सावधान रहना काफी जरूरी है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन को ऐसे संवेदनशील इलाकों में जल निकासी और सुरक्षा के इंतजाम और बेहतर करने की जरूरत है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिया के कपड़े उगलेंगे केतन अग्रवाल के खून की कहानी? फॉरेंसिक जांच जारी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड