अपडेटेड 29 June 2024 at 15:31 IST

समृद्धि एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर, दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Samriddhi Expressway Road Accident
समृ्द्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा। | Image: Screen Grab

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। समृद्धि एक्सप्रेस वे पर दो तेज रफ्तार का की आपस में टक्कर हो गई, इस घटना में करीब 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मिली जानकारी के अनुसार  स्विफ्ट कार पेट्रोल भर कर रोंग साइड से हाइवे पर चल रही थी और सामने से तेज रफ्तार में एर्टिगा कार आ रही थी।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा।
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा।

मौके पर ही 7 लोगों की मौत

इस दौरान ही दोनों गाड़ियों की आपस में टकक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोर की थी कि 7 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कदवांची गांव के निकट हुआ। उसने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग मुंबई के मलाड (पूर्व) और बुलढाणा जिले के निवासी थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "नागपुर से मुंबई जा रहा ‘मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल’ (एमयूवी) और विपरीत दिशा से आ रही एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में एक और व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एमयूवी अवरोधक को तोड़कर सड़क के बाईं ओर जा गिरी। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जालना के सरकारी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश जाधव ने बताया कि छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पहलगाम पहुंचा, कल करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 29 June 2024 at 10:49 IST