Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में तेज बारिश से हाल बेहाल, 2 दिनों में 7 की मौत, मुंबई समेत कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 21 अगस्त तक कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मुंबई, ठाणे समेत कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी गई।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Rain
Mumbai Rain | Image: X

Maharashtra Rain news: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही तेज बारिश आफत बनकर आई। मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। CM देवेंद्र फडणवीस ने बारिश संबंधित घटनाओं की वजह से 7 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अभी राज्य में राहत के आसार नहीं है। इसको देखते हुए कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

झमाझम बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई

देश के कई हिस्सों में मॉनसून अब भी सक्रिय है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कई दिनों से भारी बारिश से हाल बेहाल है। जगह-जगह से जलभराव की खबरें सामने आ रही हैं। मुंबई के अंधेरी सबवे समेत कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

21 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट

तेज बारिश से बिगड़े हालातों के बीच CM देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार (18 अगस्त) को मंत्रालय में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में हालातों की समीक्षा की। मौसम विभाग ने 17 से 21 अगस्त तक कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके देखते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। इस दौरान उन्होंने सभी एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा।

फडणवीस ने जानकारी दी कि 2 दिनों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नांदेड़ में 200 से अधिक लोग फंस गए, जिसके बाद सेना-SDRF को राहत कार्य के लिए बुलाना पड़ा। कोंकण में कुछ नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। जलगांव में नुकसान अधिक है।

Advertisement

मुंबई- ठाणे- पालघर में स्कूल और कॉलेज बंद

वहीं, मुंबई समेत कई जगहों पर अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आज, मंगलवार 19 अगस्त 2025 को मुंबई महानगर क्षेत्र (मुंबई शहर और उपनगरों) में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए BMC ने मुंबई में आज सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया। ठाणे, पालघर, रायगढ़ में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: तुमने कपड़े नहीं बदले...? Zelensky के काले सूट पर पत्रकार ने किया सवाल, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कर दिया ट्रोल

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड