Maharashtra: छात्रा से बलात्कार के आरोप में प्रधानाध्यापक और शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक अध्यापक को 13 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest Representational image
Maharashtra: छात्रा से बलात्कार के आरोप में प्रधानाध्यापक और शिक्षक गिरफ्तार | Image: Pixabay

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक अध्यापक को 13 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार को इगतपुरी तालुका में हुई।

पुलिस के अनुसार…

पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा की छात्रा के वर्ग शिक्षक गोरखनाथ मारुति जोशी उसे प्रधानाध्यापक तुकाराम गोविंद साबले (53) के घर ले गए, जिन्होंने कथित तौर पर किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसे घर भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में परेशानी महसूस हुई तो उसके परिवार के सदस्यों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में बताया।

इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गयी। अधिकारी ने बताया कि साबले और जोशी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में प्रदर्शन किया और पीड़िता को न्याय दिलाने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ये भी पढ़ें - क्या है शनि का शश योग? साल 2025 में 3 राशियों को बना सकता है मालामाल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड