महाराष्ट्र: समय से पहले जन्मी बच्ची की घर में मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 22 वर्षीय महिला ने समय से पहले एक बच्ची को घर पर जन्म दिया और अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Heroic Cab Driver Helps Pregnant Woman Deliver Baby In Backseat In Gurugram, His Kindness Wins Hearts
Heroic Cab Driver Helps Pregnant Woman Deliver Baby In Backseat In Gurugram, His Kindness Wins Hearts | Image: Representational

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 22 वर्षीय महिला ने समय से पहले एक बच्ची को घर पर जन्म दिया और अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यहां के वाघबिल इलाके की रहने वाली महिला छह महीने की गर्भवती थी। महिला ने दो मार्च की सुबह अपने घर पर ही बच्ची को जन्म दिया।

कासरवडावली थाने के एक अधिकारी ने महिला के पति द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि मां और बच्ची दोनों की हालत गंभीर थी और उन्हें कलवा इलाके के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

महिला के परिवार ने घर पर प्रसव और उसे अस्पताल नहीं ले जाने का कारण नहीं बताया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: IND vs AUS Semifinal: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल तो गदगद हुए CM योगी, बोले- खुशी और गर्व...

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड