महाराष्ट्र: ठाणे में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक चॉल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
गिरफ्तार | Image: X

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक चॉल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोनगांव थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र डोंगरे ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर भिवंडी के ठाकुर पाड़ा इलाके में एक चॉल पर छापा मारा और इस समूह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया जिसने उन्हें अपना मकान किराए पर दिया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी यात्रा और प्रवास से संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे। उनके पास से बरामद पहचान पत्र जाली थे, जिन्हें अवैध रूप से प्राप्त किया गया था। उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 70 हजार रुपये मूल्य के छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम की धारा 336 (2) (जालसाजी) समेत अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि मकान मालिक को भी सह-आरोपी बनाया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आरोपी भारत में कैसे घुसे और क्या वे अवैध प्रवासियों के गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं। प्राधिकारियों ने मकान मालिकों से कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपनी संपत्ति किराये पर देने से पहले किरायेदार के दस्तावेजों का सत्यापन कराने का आग्रह किया है।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड