Maharashtra News: चंद्रपुर में तेंदुए का आतंक, 7 साल के बच्चे की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Leopard
Leopard | Image: Republic

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई थी और बच्चे का शव शनिवार सुबह डब्ल्यूसीएल क्षेत्र से बरामद हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सिनाला गांव निवासी भावेश ठाकुर शौच के लिए बाहर गया था, तभी यह घटना हुई। एक निवासी ने पुलिस और वन विभाग के कर्मियों को इलाके में तेंदुए की मौजूदगी के बारे में सूचित किया। रात भर की गई तलाश के बाद भी ठाकुर का पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव बरामद हुआ।’’

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रारंभिक मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… आतिशी ने दिल्लीवासियों से केजरीवाल को दोबारा CM बनाने का आग्रह किया

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sadhna Mishra
पब्लिश्ड