गरबा में शामिल लड़के को लगाया तिलक तो चला गया धोने, पूछताछ के बाद निकला आरिफ शेख, हिंदू युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर बेचने का आरोप

पालघर जिले के नालासोपारा में गरबा कार्यक्रम में आधार कार्ड जांचने की बजाय तिलक लगाकर पहचान सुनिश्चित की जा रही है। इस कड़ी में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गरबा में शामिल एक मुस्लिम युवक को पकड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगर में चल रहे गरबा उत्सव में एक मुस्लिम युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गरबा में शामिल युवक के माथे पर तिलक लगाया। थोड़ी देर बाद युवक चुपचाप भीड़ से निकलकर तिलक धोने लगा। तभी हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ता को उस पर शक हुआ। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

इस मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नही हुआ है। पुलिस के संज्ञान में मामला नहीं आया है। मुस्लिम युवक वहां निकल गया और फिर पूरा मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड जांचने की बजाय तिलक लगाकर पहचान सुनिश्चित करने का तरीका अपनाया गया। तिलक धोते पकड़े जाने के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को गरबा स्थल से बाहर निकाल दिया।

आधार कार्ड के बजाय तिलक लगाकर पहचान 

हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जब युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम शोएब बताया। घटना का वीडिया वायरल होने के चलते नालासोपारा का माहौल और संवेदनशील होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के सामने चुनौती बन सकता है। यह घटना आरिफ शेख मामले की पृष्ठभूमि में चर्चा में आई है। आरिफ शेख पर हिंदू युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्राजील की एक पोर्न साइट को बेचने का आरोप है। उसके मोबाइल से सैकड़ों वीडियो बरामद हुए थे। 

आरिफ शेख मामले के बाद हिंदुत्ववादी संगठन सर्तक

नालासोपारा में आरिफ शेख मामले की चर्चा के बीच अब गरबा उत्सवों में प्रवेश को लेकर नया विवाद खड़ा होने की आशंका है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से गरबा खेलने आने वाले युवकों के माथे पर तिलक लगाने की शुरुआत की गई है। नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगरी स्थित गरबा उत्सव में यह मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि हर व्यक्ति का आधार कार्ड जांचने के बजाय तिलक लगाकर उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: प्रयागराज से बड़ी खबर, अधिवक्ता सतीश चंद्र की सरेआम गोली मारकर हत्या

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड