'मुस्लिम युवकों ने नाबालिगों की पिटाई कर श्रीराम के खिलाफ...',मीरा रोड पर फिर धार्मिक विवाद;FIR दर्ज

मुंबई से सटे मीरा रोड में फिर धार्मिक विवाद की घटना सामने आई है। घटना को लेकर थाने में FIR भी दर्ज कराई गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mira Road Violence
Mira Road Violence | Image: X

मुंबई से सटे मीरा रोड में फिर धार्मिक विवाद की घटना सामने आई है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घटना को लेकर थाने में FIR भी दर्ज कराई गई है। गोपाल प्रसाद नाम के शख्स ने काशीमीरा थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। शिकायत करता ने बताया कि इलाके के ही कुछ मुस्लिम लड़कों ने उनके दो नाबालिग बेटों को बुरी तरह पीटी और भगवान राम के प्रति अभद्र टिप्पणी भी की।

गोपाल प्रसाद ने पुलिस को बताया कि मुस्लिम लड़के उनके दो नाबालिग बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। बुरी तरह से पिटाई करने के साथ-साथ मुस्लिम युवकों ने भगवान राम और हिंदू धर्म को लेकर अभ्रद टिप्पणी भी की। शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ इस मामले में सेक्शन 295 A,153 A  सहित कई अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 25 मार्च को भी हुआ था धार्मिक विवाद

इससे पहले भी 25 मार्च को मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में धार्मिक कट्‌टरता की घटना सामने आई थी। दूसरे समुदाय के युवकों एक नाबालिग की पिटाई कर दी थी और नाबालिग को अन्य धर्म से जुड़े शब्दों का उच्चारण करने पर मजबूर किया था। पीड़ित की शिकायत पर ठाणे जिला पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस घटना की CCTV फूटेज भी सामने आई थी। फूटेज एक सोसाइटी की थी।

जय श्रीराम कहने पर पिटाई

घटना 25 मार्च की रात 9 बजे के आसपास की थी। नाबालिग के पिता के शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने जय श्री राम कहकर अपनी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का अभिवादन किया। जैसे ही वो लिफ्ट की ओर जा रहा था तो 5 लड़के वहां आए और उससे अन्य धर्म से जुड़े शब्दों का उच्चारण करने के लिए कहा।

Advertisement

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

अनुसार नाबालिग ने जय श्री राम कहकर अपनी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का अभिवादन किया। जैसे ही वह लिफ्ट की ओर जा रहा था तो पांच लड़के वहां आए और उन्होंने उससे अन्य धर्म से जुड़े शब्दों का उच्चारण करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर युवकों ने नाबालिग की पिटाई कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: JNU की छात्रा संग छेड़छाड़, 30 घंटे बाद भी प्रशासन ने नहीं लिया एक्शन!

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड