अपडेटेड 24 January 2024 at 12:33 IST

मीरा रोड में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन, बुलडोजर से ढहाए गए उपद्रवियों के अवैध निर्माण

Mira Road Mumbai: मुंबई के मीरा रोड में महाराष्ट्र सरकार ने उपद्रवियों के अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया है।

Follow : Google News Icon  
Mira Road Violence
मीरा रोड हिंसा | Image: X

Mumbai Mira Road Bulldozer Action: मुंबई में मीरा रोड के पास नया नगर में उपद्रवियों के अतिक्रमण पर महाराष्ट्र सरकार ने बुलडोजर एक्शन लिया है। 22 जनवरी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को यहां पर उपद्रवियों ने फसाद खड़ा कर दिया था। हंगामे के 48 घंटे के अंदर सरकार ने ये एक्शन लिया है। दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जुलूस निकाली जा रही थी। इस जुलूस पर लोगों ने पथराव किया था।

मीरा रोड पर उपद्रवियों ने जो अतिक्रमण कर रखा है, उसे बुलडोजर से गिराकर अब समतल बनाने की कोशिश की जा रही है। जिस जगह पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है, वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

घटना पर क्या बोले देवेंद्र फणवीस?  

जुलूस पर हुए पथराव को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था, “अब तक 13 को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा और महाराष्ट्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 22 जनवरी को मीरा रोड में लोग में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम नाम का जयकारा लगाते हुए वाहन रैली निकाल रहे थे। लोग खुशी से पटाखे भी फोड़ रहे थे। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने रात करीब साढ़े 10 बजे हॉकी, बैट और रॉड लेकर अपने घरों से बाहर निकले और फिर रैली में जो भी वाहन मौजूद थे, उसे नुकसान पहुंचाने लगे। इसके अलावा लोगों को लाठियों से पीटने लगे।

Advertisement

तत्काल इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने इस मामले के करीब 50-60 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। हंगामे में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पनवेल में भी बाइक रैली पर हुआ था हमला

इससे पहले मुंबई के पनवेल में भी सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट की ओर से निकाली गई बाइक रैली में शामिल लोगों पर हमला किया गया था। ये लोग श्री राम का झंडा लगाकर बाइक से नवी मुंबई के खारघर से पनवेल की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हुए।

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 24 January 2024 at 11:17 IST