Maharashtra MLC Election: चुनावी प्रचार में भाजपा-महायुति ने झोंकी पूरी ताकत, BJP चीफ ने सोलापुर का दौरा कर संभाली कमान

पुणे विभाग शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सोलापुर जिले का एक दिवसीय दौरा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra MLC Election
Maharashtra MLC Election | Image: X

पुणे विभाग शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सोलापुर जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, शिक्षक संगठनों के साथ संवाद और पार्टी प्रवेश समारोह के माध्यम से चुनावी तैयारियों को गति दी। उनके इस दौरे से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है और जीत का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा-महायुति की उम्मीदवार डॉ. स्मिता योगेश जाधव और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कौस्तुभ गावडे के प्रचार को मजबूती देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विभिन्न संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने, मतदाताओं तक अपनी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का लेखा-जोखा पहुंचाने और जीत के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ने के साथ ही चुनावी रणनीति और नियोजन को भी गति मिली।

समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा-महायुति सरकार प्रतिबद्ध

इस दौरे के दौरान महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग शिक्षक संगठन के सोलापुर महानगरपालिका क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ चव्हाण की बैठक हुई। संगठन की मांगों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को समझते हुए उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा-महायुति सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संगठन ने पत्र के माध्यम से भाजपा-महायुति के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

Advertisement

गौरतलब है कि कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद, संगठनात्मक नियोजन और पार्टी के विस्तार पर जोर देने वाला रविंद्र चव्हाण का यह दौरा सोलापुर जिले में भाजपा-महायुति के चुनाव प्रचार को नई दिशा देने वाला साबित हुआ। कार्यकर्ताओं के बढ़ते उत्साह और एकजुटता के बल पर दोनों उम्मीदवारों को विजयी बनाने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड से खुन्नस, दाऊद की 'गद्दी' पर वार या किसी दुश्‍मनी का बदला... टाइगर श्रॉफ पर गोली चलवाने के पीछे गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई का क्या है मकसद?

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड