महाराष्ट्र: नवी मुंबई में चोरी के आरोप में कर्नाटक से एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने चोरी के कम से कम सात मामलों का पता लगाते हुए 41 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrested
arrested | Image: X

Mumbai: नवी मुंबई पुलिस ने चोरी के कम से कम सात मामलों का पता लगाते हुए 41 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग 60 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान बरामद कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आसिफ जाहिर शेख ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में ऐरोली, रबाले तथा वाशी इलाकों के कई घरों में कथित तौर पर सेंधमारी की थी और कुछ दिन पहले उसे कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शेख के पास से सोने-चांदी के आभूषण और 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद आभूषण एवं नकदी की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा में रहने वाला शेख अपराध करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया उसके खिलाफ गुलबर्गा में भी मामला दर्ज है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड