'विजय' बन हिंदू लड़की को फंसाया, संबंध बनाने के बाद किया निकाह, जबरन खिलाया गाय का मांस...इमरान ने ऐसे खेला 'लव जिहाद' का गंदा खेल

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में कथित 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। एक 27 वर्षीय हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया, उससे प्रेम संबंध बनाए और बाद में शादी के बाद उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव डाला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
maharashtra imran sheikh turns vijay marriage hindu girl love jihad force eat cow meat arrested
'विजय' बन हिंदू लड़की को फंसाया, संबंध बनाने के बाद किया निकाह, जबरन खिलाया गाय का मांस...इमरान ने ऐसे खेला 'लव जिहाद' का गंदा खेल | Image: X

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में कथित 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। एक 27 वर्षीय हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया, उससे प्रेम संबंध बनाए और बाद में शादी के बाद उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव डाला। मामले में सेंट्रल पुलिस स्टेशन ने इमरान शेख नाम के 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उसके दो भाइयों को भी पुलिस ने पकड़ा है। कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार, इमरान एक गैराज में काम करता था और उसने वर्ष 2019 में खुद को 'विजय' बताकर उससे दोस्ती की थी। बाद में दोनों के बीच संबंध बने।

बिहार ले जाकर युवती को बताया सच

उसी साल इमरान महिला को अपने पैतृक गांव (बिहार) ले गया। वहां पहुंचने के बाद उसने अपनी असली पहचान उजागर की और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार महिला के साथ निकाह कर लिया।

Advertisement

गाय का मांस खिलाया, बुर्का पहनने का बनाया दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक‍ शिकायत में महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के झकझोर देने वाले आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसे जबरन बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, उसे हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने से सख्त मना किया गया और उसकी इच्छा के खिलाफ इस्लामिक परंपराओं का पालन कराया गया।

Advertisement

महिला का आरोप है कि उस पर गोमांस (बीफ) खाने का भी दबाव बनाया गया। आरोपी इमरान अक्सर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। शिकायत के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद इमरान के माता-पिता और भाइयों द्वारा यह शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ा दिया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों (इमरान, सलमान और शाहबाज) को गिरफ्तार कर लिया। उन्‍हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें- 'नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़े, सड़क पर नहीं; प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना दूसरा तरीका...', CM योगी की दो टूक - VIDEO

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड