महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब ने मचाया मातम, अबतक 15 लोगों की मौत; कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

जहरीली शराब पीने से पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में 4 और हडपसर इलाके में 3 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कुल 15 लोग जहरीली शराब का शिकार हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Liquor
Liquor | Image: Representational

महाराष्‍ट्र में एक बार फिर जहरीली शराब ने मौत का तांड़व मचाया है। यहां के जहरीली शराब पीने से पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में 4 और हडपसर इलाके में 3 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कुल 15 लोग जहरीली शराब का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी।

यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी। दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी। कुछ समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। योगेश वानखेडे एक अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों के किसी परिवार-रिश्तेदार नहीं दर्ज कराई शिकायत

पुलिस का कहना है कि शुरुआती 5 मृतकों में से 4 को शराब की कोई लत नहीं थी। साथ ही, अभी तक मृतकों के किसी भी रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बाद में आनंद काशीनाथ निकालजे और आनंद पांडेराव देसाई की भी मौत हो गई है, जिनकी मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद पिंपरी-चिंचवड़ में ही 4 और लोगों की मौत हो गई, जिनकी सटीक वजह साफ नहीं हो पाई है।

Advertisement

पुलिस ने जहरीली शराब की वजह से मौत के दावों को नकार दिया है। कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- दिल्‍ली में फिर फटा AC, पूर्व IAS धनेंद्र की जिंदा जलकर मौत; जानिए गर्मियों में क्यों बम की तरह फट रहे एसी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड