महाराष्ट्र ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ा, अब स्टार्टअप मामले में देश का अग्रणी राज्य-CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने स्टार्टअप के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है और पिछले एक साल में संख्या और मूल्य दोनों के मामले में देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Fadnavis
CM देवेंद्र फडणवीस | Image: ANI

नागपुर, 17 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने स्टार्टअप के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है और पिछले एक साल में संख्या और मूल्य दोनों के मामले में देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है। यहां तकनीकी प्रदर्शनी कॉम्प-एक्स 2025 में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है और पिछले एक साल में संख्या और मूल्य दोनों के मामले में देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है। राज्य में सबसे अधिक स्टार्टअप हैं। महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी में अग्रणी है और सबसे अधिक यूनिकॉर्न, इस राज्य में आते हैं।’’ फडणवीस ने कहा कि नवाचार के क्षेत्र में महाराष्ट्र को नंबर एक राज्य बनाने के लिए सरकार एक 'इनोवेशन सिटी' स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र देश की फिनटेक राजधानी भी है।  

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड