'महाराष्ट्र को आपसे बहुत उम्मीदें हैं', अपने विधायक भाई से बोले रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को उनके विधायक भाई अमित देशमुख से बहुत उम्मीदें हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ritesh Deshmukh
Ritesh Deshmukh | Image: PTI

अभिनेता रितेश देशमुख ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को उनके विधायक भाई अमित देशमुख से बहुत उम्मीदें हैं। रितेश अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने पिता को याद किया और इस दौरान अपने आंसू रोक नहीं पाए।

रितेश ने भरे गले से कहा, ‘‘मेरे पिता को गुजरे हुए 12 साल हो गए हैं।’’ तभी उनके बड़े भाई और लातूर शहर से कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने उन्हें तुरंत दिलासा दिया। रितेश ने हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े रहने के लिए अपने चाचा दिलीप देशमुख को धन्यवाद दिया।

अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने यह बात अपने चाचा से कभी नहीं कही लेकिन आज मैं उनसे सबके सामने करना चाहता हूं कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच चाचा और भतीजे के बीच आदर्श रिश्ते का उदाहरण पेश करता है।’’

Advertisement

रितेश ने इस मौके पर अपने भाई अमित से कहा कि लातूर और महाराष्ट्र के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है)

Advertisement

इसे भी पढ़ें: LG ने किया ऑल वुमन पुलिस पोस्ट का उद्घाटन; बताया ऐतिहासिक

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड