अपडेटेड 20 December 2024 at 20:13 IST

मराठी लोगों पर बोले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे, कहा- इनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कल्याण में एक मराठी परिवार पर हमले को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मराठी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Eknath Shinde Hospitalised
Eknath Shinde | Image: Republic

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कल्याण में एक मराठी परिवार पर हमले को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मराठी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर विधान परिषद में विस्तृत बयान दिया है।

शिवसेना अध्यक्ष ने कहा…

शिवसेना अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मराठी अस्मिता की रक्षा की जाएगी और मराठी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ पड़ोसियों के बीच विवाद को लेकर ठाणे जिले के कल्याण में एक मराठी परिवार पर हमला करने के आरोप में राज्य सरकार के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि पुलिस उन लोगों से सख्ती से निपटेगी जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में किसी को भी तोड़फोड़ करने का अधिकार नहीं है।’’ मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने पर पार्टी सहयोगियों विजय शिवतारे और प्रकाश सुर्वे की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि पहले वे गुस्से में बयान दे रहे थे, लेकिन अब वे नाराज नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - Live: संसद की कार्यवाही अनिश्चिचत काल के लिए स्थगित

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 December 2024 at 20:13 IST